बरेली: वसंत विहार की रहने वाली बेटी ने बरेली का नाम रोशन किया, शूटर नेहा ने नेशनल क्वालीफाई किया
बरेली की शूटर नेहा ने किया नेशनल क्वालीफाई।दिल्ली की करणी सिंह शूटिंग रेंज पर आयोजित हुई 67वी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बरेली की शूटर नेहा ने 25मीटर .22 स्पोर्ट्स पिस्टल सीनियर विमेन (ISSF कैटिगरी) में नेशनल क्वालीफाई किया । नेहा को बधाई देने के लिए स्थानीय लोगों ने घर पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दी।