बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के गुसाई गोटिया की रहने वाली महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के गुसाई गोटिया की रहने वाली आरती ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया उसका विवाह 6 वर्ष पहले मनोज कुमार पुत्र राजाराम निवासी दुर्गा नगर थाना बारादरी जनपद बरेली के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और ताने मारने लगे ।