मिर्ज़ापुर: शास्त्री ब्रिज पर छोटे वाहनों के आवागमन से मरम्मत कार्य प्रभावित, पूरे दिन जाम लगने से राहगीर रहे परेशान
शास्त्री ब्रिज पर छोटे वाहनों के आवागमन के कारण मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। शास्त्री ब्रिज का चार दिनों तक मरम्मत कार्य होना है। जिसकी वजह से भारी वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित किया गया है। लेकिन छोटे वाहनों के आवागमन से मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को पूरे दिन शास्त्री ब्रिज पर जाम लगने से लोग परेशान रहे।