मुरैना नगर: कलेक्टर की सख्ती से मुरैना के परीक्षा केंद्रों पर दिखा अनुशासन, औचक निरीक्षण में 181 परीक्षार्थी रहे गायब
मुरैना जिले में हायर सेकेंडरी परीक्षाएं कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की सख्ती के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।कलेक्टर के निर्देश पर सीईओ जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव ने पोरसा और अंबाह के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं। जिला शिक्षा अधिकारी बीएस. इंदोलिया के अनुसार 4,830 में से 4,649 परीक्षार्थी शामिल हुए,जबकि 181 अनुपस्थित रहे।