शिमला ग्रामीण: चंडीगढ़ से हेरोइन सप्लाई का कनेक्शन! सहकारी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार, 9.31 ग्राम बरामद
शिमला पुलिस ने मनीमाजरा, चंडीगढ़ से एक सहकारी बैंक कर्मचारी गौरव तिशावर को 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस नशे की सप्लाई चेन की जांच आगे बढ़ा रही है।