स्वार: स्वार नगर के पंजाबी कॉलोनी गीता मंदिर में असामाजिक तत्व ने की तोड़फोड़, कई मूर्तियां हुईं खंडित, आरोपी गिरफ्तार
Suar, Rampur | Sep 8, 2025 स्वार नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी मे असामाजिक तत्व ने गीता मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि इमरान पुत्र याकूब नाम का युवक चोरी की नीयत से मंदिर में दाखिल हुआ और वहां रखी कई मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया। घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।