बिंदकी: बिंदकी में नायब तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन, गंगा नदी में पानी बढ़ने से हरी सब्जी के नुकसान पर मदद की मांग
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में शुक्रवार को दिन में 1:30 बजे समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता के नेतृत्व में किसानों ने नायब तहसीलदार रचना यादव को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि गंगा नदी में अचानक पानी बढ़ से गंगा कटरी में हरी सब्जी बोने वाले किसानों का नुकसान हुआ है। किसानों को आर्थिक मदद देने की मांग हुई।