गोवर्धन: गोवर्धन में भीषण सड़क हादसा, भूसे के ट्रैक्टर और श्रद्धालुओं के टेंपो में हुई जोरदार भिड़ंत, 8 श्रद्धालु घायल
यह भीषण टक्कर राधाकुंड चौकी क्षेत्र के जुल्हेंदी गांव के निकट पेट्रोल पंप के समीप हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्रद्धालुओं का टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला।घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है।