विदिशा: करारिया थाना के कोटरा गांव में दो बाइकों की टक्कर, 2 महिलाओं और 1 बच्चे सहित 5 घायल
करारिया थाना के ग्राम कोटरा मे शुक्रवार रात 9 बजे दो बाइक आपस मे भिड गई, एक बाइक पर पति-पत्नी सवार थे, दूसरी बाइक पर पति-पत्नी और उनका बेटा सवार थे, एक बाइक सवार विदिशा से शमशाबाद की ओर जा रहे थे तो जबकि दूसरी बाइक शमशाबाद से विदिशा की ओर आ रही थी।ग्राम कोटरा के मोड पर यह हादसा हुआ, जिससे 5 लोग घायल हुए हैं। टीआई ने अपने वाहन और 112 से इलाज के लिए भेजा।