कायमगंज: गांव उम्मरपुर में टार्च छीनने को लेकर विवाद, तीन भाइयों पर चाकू से हुआ हमला, एक भाई की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती
नवाबगंज के गांव उम्मरपुर निवासी दिलीप कुमार का पुत्र राज का गांव के ही एक अन्य युवक के बीच टॉर्च छीनने को लेकर विवाद हो गया।तभी आरोपी युवक ने चाकू से राज और पर हमला कर दिया।बीच-बचाव करने आए राज के भाई अनुराग और आलोक पर भी हमला कर दिया।जिसमें अनुराग के गंभीर चोट आई।उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।