धमतरी: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार हमाल की हुई दर्दनाक मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कन्हार पुरी निवासी रामआसरा कंवर मंडी में हमला का काम करता था। जो मंगलवार अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से आ रहा था। तभी कुरूद के साँधा चौक में उसे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसे इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।