बिछिया: प्यास के आगे शिकारी भी बेबस... कान्हा उघान में बाइसन के सामने पीछे हटा बाघ!
कान्हा टाइगर रिजर्व से एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक दृश्य सामने आया हैl पानी के एक स्रोत पर एक विशाल नर बाइसन यानी भारतीय गौर और बाघ आमने-सामने नजर आए।बताया जा रहा है कि यह दृश्य मुक्की रेंज के जिला लाइन क्षेत्र स्थित एक वॉटरहोल का हैl1 जुलाई, बुधवार सुबह 10 बजे तक भी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है l जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है l