हरदोई: शाहबाद में रिटायर बिजली कर्मचारी के घर पर जमकर चले ईंट पत्थर, एसपी बोले अभियोग हुआ पंजीकृत, जल्द होगी कार्रवाई
Hardoi, Hardoi | Feb 15, 2024 हरदोई के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में दो पक्षों में में विवाद के बाद जमकर पत्थर बाज़ी हुई। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पत्थर बाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। एसपी केशव चन्द गोस्वामी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।