हरदोई: कचहरी परिसर में 9 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज ने अधिकारियों के साथ की बैठक
Hardoi, Hardoi | Feb 15, 2024 हरदोई में आज जिला जज राजकुमार सिंह ने कचहरी परिसर में आगामी 9 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है। जिसमें उन्होंने बताया कि 9 मार्च 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, विद्युत एवं जल बिल सिविल वाद का निपटारा हो सकेगा।