हरदोई: विकास भवन सभागार में संप्रेक्षण गृह में किशोरों के सर्वांगीण विकास के सम्बंध में हुई बैठक, सीडीओ रहीं मौजूद
Hardoi, Hardoi | Feb 15, 2024 हरदोई के विकास भवन सभागार में सीडीओ सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में संप्रेक्षण गृह में किशोरों के सर्वांगीण विकास के सम्बंध में बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किशोरों में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए । उनके लिए संगीत शिक्षा की व्यवस्था की जाए । नियमित योगा कराया जाए व किशोरों को रोजगार-परक शिक्षा दी जाए।