हरदोई: श्रीशचंद्र अग्रवाल क्रिकेट टीम ने 16 रनों के अंतर से सक्सेस क्रिकेट टीम को हराकर जीती त्रिकोणीय सीरीज़
Hardoi, Hardoi | Feb 15, 2024 स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में आज सक्सेस क्रिकेट कप त्रिकोणीय सीरीज़ क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच श्रीशचंद्र अग्रवाल क्रिकेट टीम तथा सक्सेस क्रिकेट टीम के मध्य खेला गया। मैच में टॉस सक्सेस क्रिकेट टीम के कप्तान सक्षम गुप्ता ने जीता तथा पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीश चंद्र अग्रवाल क्रिकेट की टीम 39.5 ओवर में 164 रन बनाए।