शंभूगंज: शंभूगंज थाना क्षेत्र से शादी के इरादे से युवती का अपहरण, मामला थाने पहुंचा, पुलिस जांच में जुटी
शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के नियत से युवती का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने पहले तो काफी खोजबीन की। किंतु जब सुराग पता नहीं चला तो बुधवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे थाना पहुंचकर युवती के माता-पिता ने गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध शिकायत करते हुए पुत्री को बरामद करने की मांग की है।