शंभूगंज: शंभूगंज बाजार: ज्वेलर्स राजा कुमार साह के घर नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर की लूटपाट
शंभूगंज बाजार के आरती ज्वेलर्स के दुकानदार राजा कुमार शाह के घर आरए डिग्री कॉलेज के समीप नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर घुसकर लूटपाट की। जहां 5 लाख के आभूषण और 10000 नगद लूट ले गए। घटना की सूचना पर एसपी व एसडीपीओ पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। शंभूगंज थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने मंगलवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे बताया जल्द उद्वेदन कर लिया जाएगा।