शंभूगंज: ज्वेलर्स के घर लूटपाट मामले में एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम ने की जांच
शंभूगंज बाजार के ज्वेलर्स दुकानदार के घर आरए डिग्री कॉलेज के समीप नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर घर में घुसकर सभी को बंधक बनाकर लूट पाट करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे एफएसएल और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर जांच की। पुलिस का दावा है इस मामले में जल्द ही घटना का उद्वेदन कर दिया जाएगा और अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।