शंभूगंज: आरए डिग्री कॉलेज के पास ज्वेलर्स के घर डकैती, पुलिस के हाथ खाली
शंभूगंज के आरए डिग्री कॉलेज के पास ज्वेलर्स दुकानदार राजा कुमार साह के घर में सोमवार की रात हुई डकैती कांड के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली है। पीड़ित राजा कुमार साह ने बुधवार की दोपहर बाद करीब 1 बजे बताया कि उसके घर में हुए भीषण डकैती मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। किंतु पुलिस के हाथ अब तक खाली है।