मानिकपुर: चित्रकूट के मानिकपुर विकास खण्ड में 3 साल पहले बने शौचालय के लिए भेजी गई 2025-26 की धनराशि
चित्रकूट: मानिकपुर ब्लॉक के कोटा कडेला गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 2023 में बने शौचालय पर 2025-26 की 12 हजार रुपये की राशि जारी कर दी गई। कई अपूर्ण शौचालयों की जियो-टैगिंग कर लाभार्थियों को किस्तें भी भेजी गईं। जांच के निर्देश दिए गए हैं।