सुल्तानपुर: अवैध रूप से पेड़ कटाने पर लकड़ी माफियाओं समेत 3 पर FIR दर्ज, धनपतगंज थाना क्षेत्र का है मामला
अवैध रूप से पेड़ कटाने पर लकड़ी माफियाओं समेत 3 पर FIR दर्ज की गई है। वन दारोगा बृजेश कुमार यादव ने बताया कि मझवारा गांव के पास ठेकेदार ध्रुवराज सिंह निवासी रामदासपुर थाना गोसाईगंज और उमापति सिंह निवासी सेमरौना ने जीत बहादुर सिंह का महुआ का पेड़ काटा और उठा ले गए। बिना अनुमति के पेड़ काटने पर एफआईआर दर्ज कराया गया है।