कौआकोल: देवनगढ़ पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित, 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनी गईं
Kawakol, Nawada | May 19, 2026 कौआकोल प्रखंड के पंचायत सरकार भवन देवनगढ़ में मंगलवार को सबका सम्मान,जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नवादा सदर एसडीओ अमित अनुराग एवं ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।