संग्रामपुर: हनुमाना डैम हादसा: मृत दो युवकों के परिजनों को मिले चार-चार लाख के चेक
बढ़ौनियां गांव के दो युवकों की हनुमाना डैम में डूबने से हुई मौत के बाद गुरुवार शाम प्रशासन ने उनके परिजनों को आपदा अनुग्रह अनुदान के तहत चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी। अंचल अधिकारी निशीथ नंदन ने मृतक अभिनव आनंद के पिता कौशल किशोर सिंह और गौरव कुमार के पिता जयमंगल सिंह को चेक सौंपा। चेक मिलने के दौरान दोनों परिवारों में गम का माहौल रहा। परिजनों ने कहा क