धनौरा: गजरौला में पालिका कर्मचारी से मारपीट, कार्रवाई न होने पर हड़ताल की दी चेतावनी
गजरौला। शहर में लगने वाले साप्ताहिक बुध बाजार में बाजार को व्यवस्थित कराने के दौरान एक युवक ने पालिका कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। घटना से नाराज पालिका कर्मचारियों ने गुरुवार को गजरौला थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों ने कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी भी दी। बताया गया कि बुधवार को बुध बाजार में जाम की स्थिति न बने।