गुरूर: ग्राम पेंडरवानी के पास दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज किया गया मामला
Gurur, Balod | Mar 20, 2026 अर्जुन राम साहू अपनी बहन के गांव परसतराई गया था। गृह प्रवेश समारोह मे शामिल होने के बाद शाम को वापस मोटर साइकिल से घर जा रहा था। ग्राम पेंडरवानी पहुंच मार्ग मे एक ट्रैक्टर के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर ट्राली को अचानक खेत की तरफ मोड़ दिया, जिसके चलते मोटरसाइकिल मे सवार अर्जुन राम साहू ट्राली के नीचे आ गया।