किशनगंज: श्रीपुरा में स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधि और निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज ब्लॉक के श्रीपुरा गांव में द हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) टीम द्वारा बच्चों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को पौष्टिक भोजन के महत्व, जंक फूड के नुकसान और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें नियमित हाथ धोने और साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया।