शिवपुरी नगर: प्रयागराज कुंभ मेले में हुई मुलाकात बनी सात जन्मों का बंधन, अब SP से सुरक्षा की गुहार
टीकमगढ़ की पूनम ने बताया कि वह करीब 3 साल पहले प्रयागराज कुंभ मेले में गई थीं, जहाँ उनकी मुलाकात चंद्रप्रताप से हुई। धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। बात शादी तक पहुँची तो परिवारों में भी चर्चा हुई। शुरुआत में परिवार राजी थे, लेकिन बाद में कुछ कारणों से पूनम के परिजनों ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया और उसकी शादी कहीं और तय कर दी।