लोहरदगा: सेवा भारती ने चुन्नीलाल स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया, 60 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई
सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल स्कूल परिसर मे लगातार आज 134वॉं सप्ताह के रविवार को सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ,डॉ कुमुद अग्रवाल,सहसचिव संजय चौधरी समेत अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किए।