बोध गया: बोधगया: ज़मीनी विवाद में भूमाफियाओं ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती
Bodh Gaya, Gaya | Apr 10, 2026 बोधगया थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकटिया के पुनाडीह गांव में ज़मीन विवाद को लेकर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के निवासी सुखलाल मांझी को कथित तौर पर भूमाफियाओं ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सुखलाल मांझी को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।