रायपुर रानी: रायपुर रानी के त्रिलोकपुर चौक पर हाई वोल्टेज तार में लगी आग, रोड पर चल रहा ट्रैफिक कुछ समय के लिए रुका
रायपुर रानी के त्रिलोकपुर चौक पर हाई वोल्टेज तार में आग लगने का मामला आज सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार रायपुर रानी के त्रिलोकपुर चौक पर स्थित एसबीआई बैंक के नजदीक हाई वोल्टेज तार में अचानक से आग लग गई। जिसके कारण रोड पर भी जाम लग गया। वहीं पूरे मामले की सूचना बिजली विभाग को दी गई जिसके बाद लाइन को ठीक किया गया।