उज्जैन शहर: जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी क़ो माधव नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
उज्जैन पुलिस ने जिला बदर आदेश की अवहेलना करने वाले आरोपी हर्षद उर्फ बंटी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पश्चिम) गुरु प्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर दीपिका शिंदे के निर्देशन में जिले में आदतन अपराधियों और निगरानीशुदा बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा