बांका: सुप्रीम काेर्ट में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक आयाेजित हाेगी विशेष लाेक अदालत, जिला जज ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Banka, Banka | May 16, 2024 बांका न्यायालय में गुरूवार काे जिला विधिक सेवा अध्यक्ष सह जिला जज निखिलेश कुमार त्रिपाठी ने सुप्रीम काेर्ट में लंबित वादाें के संबंध में लगने वाले विशेष लाेक अदालत काे लेकर प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में उन्हाेंने बताया कि जिन लाेगाें का मामला सुप्रीम काेर्ट में लंबित है, उनके लिए सुप्रीम काेर्ट में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लाेक अदालत का आयाेजन होगा।