बांका: मारपीट के मामले में पुलिस ने पिपरा गांव से दो नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
Banka, Banka | May 16, 2024 सदर थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में पिपरा गांव से दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पिपरा गांव निवासी नरेश यादव और सुरेश यादव पर थाना में मारपीट का मामला दर्ज है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पिपरा गांव से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।