बांका: शंकरपुर के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार गिरकर हुआ जख्मी, अस्पताल में किया गया उपचार
Banka, Banka | May 16, 2024 शंकरपुर के पास गुरुवार को ऑटो की टक्कर से एक बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार जगदीशपुर निवासी पंकज मंडल बाइक से किसी निजी काम के लिए बांका आ रहा था। शंकरपुर गांव के पास एक ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गया।