मंझनपुर: भेलखा गांव में बड़े भाई की पिटाई से छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार, सीओ ने दी जानकारी
भेलखा गांव में बबूल का पेड़ काटने को लेकर बब्बू सरोज और सगे भाई राजा सरोज में विवाद हो गया। बड़े भाई की पिटाई से जख्मी छोटे भाई बब्बू सरोज की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मंझनपुर सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि मृतक की बहू की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजा सरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है।