बिशुनपुरा: महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सरांग गांव निवासी गिरेंद्र पासवान की पत्नी 40 वर्षीय कविता देवी ने सोमवार की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। इस पर पति ने उसे डांट फटकार किया था। इससे आक्रोशित होकर उसने फांसी लगा ली।