टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में टीएल बैठक का हुआ आयोजन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर ने की अध्यक्षता
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर नवीत कुमार धुर्वे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवीत कुमार धुर्वे ने शनिवार को तेज आंधी, तूफान और वर्षा से बिजली के तारों की हुई क्षति और उसके सुधार की समीक्षा की तथा सभी क्षेत्रों में शीघ्र सुचारू बिजली पहुचाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।