टीकमगढ़: सतगुवा गांव के ग्रामीणों ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन, CEO को दिया ज्ञापन
टीकमगढ़ के सतगुवा गांव से काफी संख्या में ग्रामीण हाथों में तख्ती लेकर जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जनपद पंचायत जतारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्ध गोपाल वर्मा और उपयंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।