टीकमगढ़: शहर में बरसात से पहले नाले व नालियों की सफाई के लिए नगर पालिका कार्यालय में हुई बैठक, CMO ने दिए आवश्यक निर्देश
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल भदौरिया द्वारा नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में बरसात पूर्व नाला-नालियों की सफाई को दृष्टिगत रखते हुये सफाई कर्मचारियों, वाहन चालकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सफाई कर्मचारियों को बरसात पूर्व शहर के बडे नालों एवं शहर की मुख्य बडी नालियो की सफाई करने एवं उसी दिन कचरा उठाने के निर्देश दिए।