बरहट: जमुई के सभी 36 केंद्रों पर प्रथम दिन मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 26,402 परीक्षार्थी हुए शामिल
Barhat, Jamui | Feb 17, 2026 जमुई जिले में मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन मंगलवार 36 केंद्रों पर कुल 26,402 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 374 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 13,317 छात्र-छात्राएं उपस्थित और 209 अनुपस्थित रहे, वहीं दूसरी पाली में 13,085 उपस्थित तथा 165 गैरहाजिर रहे। उक्त जानकारी 7 बजे दी गई। प्रवेश से पूर्व आई कार्ड मिलान और सघन जांच की गई।