झांसी: झांसी में ज़मीन के फर्जीवाड़े का मामला, युवक की मां बनकर दूसरी महिला ने 1 करोड़ की ज़मीन 32 लाख में बेची, मुकदमा दर्ज
Jhansi, Jhansi | Mar 28, 2025 झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक की मां बनकर फर्जी तरीके से उसकी जमीन बेच दी। जिस व्यक्ति ने जमीन खरीदी है वह उसे दूसरे को बेचने के लिए जमीन दिखाने आया, तब जाकर पूरा राज खुला। जमीन बेचने वाली महिला ने युवक के मां-बाप से नाम मिलने का फायदा उठाकर ये खेल किया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।