झांसी: राजगढ़ में ऑटो ड्राइवर की संदिग्ध अवस्था में मौत, रिश्तेदार के घर पहुंचकर बेहोश हुआ था
Jhansi, Jhansi | Mar 28, 2025 झांसी में ऑटो ड्राइवर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वह ड्रिंक करके अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा और थोड़ी देर बाद बेसुध हो गया। आनन फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ का है।