सिराथू: शिया जामा मस्जिद में हजरत अली के जन्मदिन के उपलक्ष में शिया समुदाय ने देर रात तक किया कसीदा और मिलाद का कार्यक्रम
मंगलवार हजरत अली के जन्म दिवस के मौके पर मुस्लिम समाज में खुशियां देखी गई है।दारानगर में शिया जामा मस्जिद में शिया समुदाय के लोगों द्वारा मंगलवार देर रात तक मिलाद और कसीदा का कार्यक्रम किया गया है इस्लामी रज्जब माह में 13 तारीख को हजरत अली का जन्म दिवस मनाया जाता है। हजरत अली को शक्ति धैर्य ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।पूरे विश्व में उनके मानने वाले लोग हैं।