सिराथू: हजरत अली के जन्म दिवस पर दारानगर में भव्य जन्मोत्सव का आयोजन, राहगीरों को लंगर में खिलाई गई खीर और दम आलू
हजरत अली के जन्म दिवस के मौके पर मंगलवार को जिले के विभिन्न इलाकों में मुस्लिम समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए गए हैं।दारानगर में हजरत अली दिवस के मौके पर नियाज और लंगर का कार्यक्रम किया गया है।कड़ा रोड पर सजावट करते हुए राहगीरों को रोक कर लंगर के रूप में खीर और दम आलू खिलाया गया है।आयोजकों ने बताया कि रात में हजरत अली की शान में मिलाद का आयोजन होगा।