सिराथू: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का सैनी में हुआ रोड एक्सीडेंट, हाईवे पर स्लिप कर घसिटी वैन
प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहा एक परिवार मंगलवार दोपहर हादसे का शिकार हो गया है।सैनी थाना क्षेत्र के बालाजी पेट्रोल पंप के पास दूसरी गाड़ी से टक्कर खाकर मारुति वैन पलट गई है जो दूर तक घसीटती रही है।हादसे में गाड़ी में मौजूद परिवार में मौजूद लोगों को बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।