सिराथू: चम्पतपुर गंगा नदी में ऋषभ मिश्रा की लाश पानी में उतराती मिली, पिता और चाचा की हो चुकी मौत, गंगा में समाए थे चार लोग
कौशांबी के चम्पतपुर गंगा नदी मे ऋषभ मिश्रा की लाश मंगलवार सुबह 8:00 बजे पानी में उतारती हुई देखी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।6 जनवरी को जेके मिश्रा उनके भाई और दोनों के बेटे पानी में समा गए थे। जेके मिश्रा और जेजे मिश्रा कि पहले ही मौत हो चुकी है।ऋषभ मिश्रा की लाश की तलाश की जा रही थी।