मढ़ौरा: लेरुआं में आपसी विवाद में दंपति से मारपीट, पुलिस कार्रवाई में जुटी
Marhaura, Saran | May 21, 2026 थानाक्षेत्र के लेरुआं में आपसी विवाद को लेकर दंपति के साथ हुई मारपीट मामले में स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की सुबह सात बजे से कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बताया की लेरुआं निवासी संतोष साह व उनकी पत्नी अंजुला देवी के साथ मारपीट मामले में पुलिस प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच व कार्रवाई कर रही है।