लोहरदगा: फुलसुरी पतरा टोली में शहीद शेख भिखारी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रहे मुख्य अतिथि
फुलसुरी पतरा टोली फुटबॉल क्लब कुडू के तत्वावधान में तीन दिवसीय शहीद शेख भिखारी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन सफलतापूर्वक हुआ इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया जबकि फाइनल मुकाबला राहे फुटबॉल टीम एवं जे टी चुंद फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसमें राहे की टीम एक शून्य से विजय होकर खिताब पर कब्जा जमाया।इसकी जानकारी नेसार अहमद ने सोमवार शाम 6बजे दी।