गुन्नौर: गांव रघुपुर पुख्ता के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के सांकरा घाट लिंक मार्ग पर गांव रघुपुर पुख्ता के समीप सोमवार शाम करीब 7 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में जनपद बदायूं के जरीफनगर नगर थाना क्षेत्र के गांव मालपुर ततेरा निवासी अमर सिंह की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।